यरुशलम की कब्ज़ा करने वाली और दमनकारी ज़ायोनी सरकार के प्रधान मंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कल रात भी जारी रहे, जिसमें लाखों ज़ायोनीवादियों ने भाग लिया।
कल रात, तेल अवीव सहित, केफ़र सबा, बेर्शेबा, नेतन्या, हर्ज़लिया, हाइफ़ा और राहुफ़ुत में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन और रैलियाँ हुईं। ये प्रदर्शन लगातार 26 हफ्ते से चल रहा है. नेतन्याहू की चरमपंथी कैबिनेट के ख़िलाफ़ ख़ुद ज़ायोनीवादियों का प्रदर्शन हर हफ़्ते तेज़ होता जा रहा है।
शनिवार रात के विरोध प्रदर्शन के दौरान, प्रदर्शनकारियों ने नेतन्याहू सरकार के न्यायिक सुधारों को न्यायपालिका के खिलाफ तख्तापलट बताया। उन्होंने कहा कि उक्त सुधारों के फलस्वरूप न्यायपालिका की शक्तियाँ कम हो जायेंगी तथा कार्यपालिका एवं विधायिका की स्थिति मजबूत हो जायेगी। नेतन्याहू रिश्वतखोरी और वित्तीय भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों का सामना कर रहे हैं।
ज़ायोनी प्रधान मंत्री के प्रतिद्वंद्वी दलों का कहना है कि नेतन्याहू अदालत के नियमों में सुधार करके अपने भ्रष्टाचार को छिपाना और अपने खिलाफ मामलों को बंद करना चाहते हैं।
राजनीतिक और सामरिक मामलों के विशेषज्ञों, यहां तक कि ज़ायोनी पर्यवेक्षकों और राजनेताओं का भी मानना है कि कब्जे वाले क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति इस अवैध शासन की अस्थिर नींव और आंतरिक स्थितियों को दर्शाती है जो विनाश की ओर बढ़ रही हैं।